सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ex-servicemen staged a protest during Navratri fast.

Pithoragarh News: पूर्व सैनिकों ने नवरात्र पर उपवास रख दिया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen staged a protest during Navratri fast.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने 32 वें दिन भी कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। पूर्व सैनिकों ने चैत्र नवरात्र पर उपवास भी रखा।
Trending Videos

पूर्व सैनिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पर्यावरण बटालियन शिफ्ट कर हमारे हितों की अनदेखी की जा रही है। वहीं प्रदेश के पर्यावरण को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अरावली को बचाना है तो सरकार को नई बटालियन का गठन करना चाहिए। इससे वहां के पूर्व सैनिकों को भी रोजगार मिलेगा। चेतावनी देते हुए कहा कि इस फैसले को वापस लिए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, चंद्रशेखर महर, सुरेश पुनेड़ा, गिरधर सिंह, प्रह्लाद सिंह, राजेंद्र जोरा, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed