{"_id":"6a40057ea9f1c0dbf00448ff","slug":"hollow-claims-waterlogging-after-just-10-minutes-of-rain-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-140943-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खोखले दावे... महज 10 मिनट की बारिश से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खोखले दावे... महज 10 मिनट की बारिश से जलभराव
Sat, 27 Jun 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मानसून की दस्तक से पहले ही दावों की हवा निकल गई। जिले में सिर्फ 10 मिनट की तेज बारिश के बाद पूरे नगर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी जमा होने से आपदा प्रबंधन की तैयारियां धराशायी नजर आईं और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
शनिवार को करीब एक बजे नगर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। इस बरसात ने जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा।
नगर के छतार पुल के पास सड़क पर पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा नगर के अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून से पहले प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की हकीकत पहली ही बारिश में सामने आ गई है। उन्होंने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को तत्काल सुधारने और आपदा से निपटने के लिए प्रभावी व स्थायी कदम उठाने की मांग की है।