सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITI-qualified youth will secure employment through placement drives

Pithoragarh News: आईटीआई पास युवाओं को प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से मिलेगा रोजगार

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
ITI-qualified youth will secure employment through placement drives
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आईटीआई पास युवाओं को प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार मिलेगा। युवाओं के पास टाटा मोटर्स लिमिटेड, सिडकुल पंतनगर में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है।

पिथौरागढ़ आईटीआई में 18 जून को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर रोजगार के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वर्ष 2025-26 के बीच अब तक संस्थान के 38 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल चुका है। संस्थान के मुताबिक, टाटा मोटर्स लिमिटेड में 18 से 28 वर्ष तक के इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों के आईटीआई पास अभ्यर्थी रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने के लिए उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्लेसमेंट भर्ती प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार परिसर में ही संपन्न होंगे जबकि मेडिकल परीक्षण टाटा मोटर्स में किया जाएगा। कंपनी में चयनित होने पर अभ्यर्थियों को 16,250 रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही कैंटीन, परिवहन, यूनिफॉर्म आदि सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
आईटीआई पास युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। संस्थान की ओर से प्रति वर्ष विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन

- दर्शन सती, प्रधानाचार्य, आईटीआई, पिथौरागढ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed