सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth from Dhari Dhumlakot dies in lion attack in Gujarat

Pithoragarh News: गुजरात में शेर के हमले में धारी धुमलाकोट के युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth from Dhari Dhumlakot dies in lion attack in Gujarat
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। शेर के हमले में ग्राम धारी धुमलाकोट के प्रकाश चंद्र भट्ट (31) पुत्र हरगोबिंद भट्ट की गुजरात में मौत हो गई।

प्रकाश गुजरात के एक होटल में काम करता था। काम खत्म होने के बाद घर लौटते समय कोवाया गांव के पास अंधेरे में घात लगाए बैठे शेर ने घसीट कर झाड़ी में लेकर मार डाला। शेर उनके शरीर को नोच कर खा गया। भाई ललित ने बताया हम चार भाई थे। दो वर्ष पहले एक भाई का देहांत हो गया। अब दूसरे भाई को गुजरात में शेर ने मार डाला। अब दो भाई बचे हैं।
उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा भाई भूपेश भट्ट चंडीगड़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटा ललित और पिता हरगोविंद भी घर में मजदूरी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि मां का 15 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। प्रकाश की मौत से पिता हरगोविंद भट्ट और दादी मोहनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व ग्राम प्रधान जोगा राम ने गरीब परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed