सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Khalia and Milam along with Darma and Vyas valleys are covered in snow.

Pithoragarh News: दारमा और व्यास घाटी के साथ खलिया और मिलम बर्फ से लकदक

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 20 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Khalia and Milam along with Darma and Vyas valleys are covered in snow.
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला/मुनस्यारी। सीमांत जिले में मौसम ने फिर से करवट बदली है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश और बर्फबारी के बाद जिले में तापमान गिरने से लोग ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। धारचूला की दारमा और व्यास घाटी तो मुनस्यारी में खलिया और मिलम बर्फ से लकदक हो गए हैं। दारमा और व्यास घाटी में बर्फबारी के बाद तापमान माइनस-15 डिग्री पहुंच गया है।
Trending Videos

सीमांत जिले में जिला मुख्यालय सहित गंगोलीहाट, बेरीनाग, थल, अस्कोट, झूलाघाट, कनालीछीना सहित अन्य निचले इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं धारचूला और मुनस्यारी के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से चोटियां लकदक हो गई हैं। मुनस्यारी के खलिया, मिलम, नागनीधूरा, पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, लास्पा जबकि धारचूला के दारमा और व्यास घाटी में जमकर हिमपात हुआ। दारमा और व्यास घाटी में बर्फबारी से यहां का तापमान माइनस-15 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है इससे स्थानीय लोग और सीमा की सुरक्षा में डटे सेना के जवान परेशान हैं। वहीं खलिया में तीन, मिलम में चार इंच बर्फबारी हुई है। खलिया में बर्फबारी से पर्यटकों और स्थानीय कारोबारियों में खुशी है। दारमा के होम स्टे संचालक गुड्डू जंग और अभिराज दताल ने बताया कि यहां मौसम का पांचवां जबकि व्यास घाटी में चौथा हिमपात हुआ है। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से तापमान पांच डिग्री गिर गया है इससे पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालात यह है कि अलमारी में बंद गर्म कपड़े फिर से बाहर निकलने लगे हैं। बीते बृहस्पतिवार जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री था जबकि शुक्रवार को तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलिया पहुंचे पर्यटक, लिया बर्फबारी का आनंद
मुनस्यारी। बर्फबारी शुरू होते ही पर्यटक खलिया पहुंचे। यहां बर्फ के बीच पर्यटकों ने खूब धमाल मचाया। एक-दूसरे पर बर्फ फेंककर पर्यटक मस्ती करते रहे। बर्फबारी देख पर्यटकों के चेहरे खिले रहे। बर्फबारी होने से अगले कुछ दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है इससे कारोबारियों में खुशी है। संवाद
सड़कों पर हुआ जलभराव, यात्री और वाहन चालक परेशान
मानसून काल नजदीक है। इससे पहले हुई बारिश ने व्यवस्थाओं और दावों की पोल खोलने का काम किया है। ऐसा इसलिए कि गर्मी के मौसम में हुई बारिश से धारचूला हाईवे सहित अन्य सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हुआ इससे वाहन चालक और यात्री परेशान रहे। नाली निकास न होने से बारिश का पानी सड़कों पर भरा हुआ है।

अंधड़ से फसल और फलों को नुकसान
पिथौरागढ़। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों खेतों में खड़ी जौ, गेहूं, मसूर आदि की फसल पकने को है। वहीं आड़ू, प्लम, खुमानी, माल्टा, संतरा के पेड़ फूलों से लदे हैं। बारिश के साथ अंधड़ से फसल खेतों में गिर रही है जबकि फूल पेड़ों से गिर रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल टूटी और पेड़ों से फूल गिरे तो इसका असर उत्पादन पर पड़ेगा। ऐसे में किसान अब बारिश थमने और धूप खिलने का इंतजार कर रहे हैं। संवाद

जिले में बारिश का आंकड़ा (एमएम में)
पिथौरागढ़ 14.2 बेरीनाग 7.0
मुनस्यारी 8.4 बंगापानी 7.0
गणाई गंगोली 6.0 देवलथल 16.0
गंगोलीहाट 7.0 डीडीहाट 5.8
धारचूला 17.0 कनालीछीना 15.4
तेजम 8.0 थल 10.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed