सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   National Karate medal winners honoured

Pithoragarh News: नेशनल कराटे के पदक विजेताओं को सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
National Karate medal winners honoured
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। सीडीओ कार्यालय में नेशनल कराटे चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच को सम्मानित किया गया। सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने कराटे खिलाड़ी प्राची ओली, जतिन जोशी, ऋषभ ढेक और प्रशांत साह को पदक जीतने पर सम्मानित किया। इन सभी खिलाड़ियों ने हाल ही में हुई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किए थे। उनके कोच दीपक अधिकारी को भी मार्गदर्शन और मेहनत के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सीडीओ ने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने का भरोसा भी दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed