पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Notices issued over lack of fire safety arrangements in private hospitals and malls

Pithoragarh News: निजी अस्पतालों और मॉल में आग सुरक्षा इंतजामों की कमी, नोटिस जारी

Sat, 27 Jun 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Notices issued over lack of fire safety arrangements in private hospitals and malls
पिथौरागढ़। नगर में संचालित निजी अस्पतालों और मॉल में आगजनी से बचाव के उचित इंतजाम नहीं पाए गए हैं। फायर सर्विस के ऑडिट में यह गंभीर लापरवाही सामने आई है। इसके बाद अग्निशमन विभाग ने इन सभी संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नारायण सिंह मेहरा के नेतृत्व में एक टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने बिष्ट हॉस्पिटल, होटल कृष्णा, सिटी हॉस्पिटल, नारायण हॉस्पिटल और विशाल मेगामार्ट की जांच की। मेहरा ने बताया कि इन संस्थानों में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। पुख्ता इंतजाम करने में गंभीरता नहीं दिखाई गई। संबंधित संस्थानों को शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-----------


टनकपुर में फायर कर्मियों ने होटलों के फायर उपकरणों को परखा
टनकपुर (चंपावत)। भीषण गर्मी के बीच आग की घटनाओं पर अंकुश के लिए दमकल विभाग अलर्ट मोड पर है। दमकल टीम ने नगर के होटलों का औचक निरीक्षण कर फायर उपकरणों की जांच की। टीम ने तत्काल कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप है। शनिवार को लीडिंग फायरमैन वीरेंद्र कुमार और यूपीसीएल की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के पांच होटल रेस्टोरेंट और एक पीजी, टूरिस्ट रेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। आग लगने और आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
अग्नि और विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए अभियान जारी

लोहाघाट (चंपावत)। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर लोहाघाट फायर स्टेशन और ऊर्जा निगम ने शनिवार को नगर के होटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्नि व विद्युत सुरक्षा व्यवस्था जांची गई। सुरक्षा मानकों का परीक्षण कर कर्मचारियों को जागरूक किया गया। कमियों को तय समय में दूर करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed