{"_id":"6a40062a90f4e12f9e058505","slug":"power-connections-disconnected-for-failure-to-install-smart-meters-in-shops-market-shutdown-announced-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-143535-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दुकानों में स्मार्ट मीटर न लगाने पर काटे कनेक्शन, बाजार बंद का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दुकानों में स्मार्ट मीटर न लगाने पर काटे कनेक्शन, बाजार बंद का एलान
Sat, 27 Jun 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर में स्मार्ट मीटर न लगाने पर यूपीसीएल ने कई दुकानों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद का एलान किया है।
शनिवार को यूपीसीएल के कर्मियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया। पुराना बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापारियों ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर कर्मियों ने कनेक्शन काटने शुरू कर दिए। इस दौरान कर्मियों और व्यापारियों के बीच झड़प भी हुई। व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में यूपीसीएल के साथ बैठक में सहमति बनी थी। तय हुआ था कि व्यापार संघ और होटल एसोसिएशन की मर्जी के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगेंगे। इसके बावजूद यूपीसीएल जबरन मीटर लगा रहा है और कनेक्शन काट रहा है। व्यापारियों ने इस कार्रवाई को गलत बताया है।
अब काटे जा रहे हैं कनेक्शन
स्मार्ट मीटर के नाम पर यूपीसीएल का अजब कारनामा सामने आया है। व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए बीते दिनों यूपीसीएल ने नगर निगम सभागार में गोष्ठी की। तब यूपीसीएल ने साफ तौर पर कहा था कि उपभोक्ताओं की मर्जी से स्मार्ट मीटर लगेंगे। इसके लिए जबरदस्ती नहीं होगी। अब उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर न लगाने पर कनेक्शन काटने का नोटिस थमाकर इसे जरूरी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बोले व्यापारी
यूपीसीएल कर्मियों ने स्मार्ट मीटर न लगाने पर पुराना बाजार क्षेत्र में कई कनेक्शन काट दिए जो गलत है।
-नितिन महर, पुराना बाजार
स्मार्ट मीटर न लगाने पर कनेक्शन काटने का नोटिस जारी कर यूपीसीएल जबरदस्ती कर रहा है। -अनिल जोशी, पुराना बाजार
सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह योजना जनता पर थोप रही है।
-नीरज जोशी, पुराना बाजार
सरकार और यूपीसीएल उपभोक्ताओं को डराकर अपनी योजना को सफल बना रही है। -भूपेश वर्मा, पुराना बाजार
........
गोष्ठी के बाद केंद्र सरकार ने आवश्यक रूप से स्मार्ट मीटर लगाने का गजट जारी किया। इसी के तहत काम किया जा रहा है। गजट के मुताबिक, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी है वहां शत-प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। गजट के मुताबिक ही स्मार्ट मीटर न लगाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। -बीके बिष्ट, अधीक्षण अभियंता, यूपीसीएल, पिथौरागढ़
.......
यूपीसीएल के साथ व्यापार संघ की बैठक में बगैर व्यापारियों की मर्जी के स्मार्ट मीटर न लगाने का निर्णय लिया गया था। इस पर निर्णय लेने के लिए सभी व्यापारी और कारोबार से जुड़े सभी संगठनों के साथ अगली बैठक कर उचित निर्णय निकालने की बात हुई थी। इसके बाद भी यूपीसीएल ने जबरदस्ती कर स्मार्ट मीटर न लगाने पर कई दुकानों के कनेक्शन काट दिए जो गलत है। यदि इसे रोका नहीं गया तो सोमवार को व्यापारी बाजार बंद कर आंदोलन करेंगे। -तपन रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष, पिथौरागढ़