सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Prayed for peace and prosperity on Eid

Pithoragarh News: ईद पर मांगी अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Prayed for peace and prosperity on Eid
ईद उल फितर पर पिथौरागढ़ के ईदगाह में इबादत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में ईद का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारे, अमन, चैन की दुआ मांगी। सभी ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। समुदाय की महिलाओं ने घर पर नमाज अदा की। इसके बाद घरों में कई पकवान बनाए गए।
Trending Videos

नगर के टकाना क्षेत्र स्थित ईदगाह में पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद तफसीर उल कादरी ने सामूहिक रूप से नमाज अता करवाई। इबादत के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इबादत के बाद नमाजी खुशी-खुशी घरों को लौटे। ईद उल फितर के मौके पर घरों में मीठी सेवई सहित अनेक पकवान बनाए गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अन्य लोगों को भोज पर आमंत्रित कर ईद की खुशी बांटी गई। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट, धारचूला, थल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान मीर अख्तर अली, फरहान खान, सैफ, जावेद खान आदि रहे। मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। वहीं खान कलौनी खड़कोट में भी अंजुमने हैदरी संस्था के लोगों ने ईद उल फितर का पर्व उत्साह के साथ मनाया। मौलाना मोहर्रम हुसैन ने समुदाय के लोगों को नजाम अदा कराई। इस मौके पर इब्राहिम खान, लियाकत अली, जब्बार अली, याकूब अली, समीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


.................
ईद पर मुस्लिम समाज ने देशवासियों के अमन. चैन की दुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर/ बनबसा (चंपावत)। नगर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश की अमन चैन और तरक्की, खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर मस्जिदों के आस पास कड़ी सुरक्षा रही। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। शनिवार को नगर के पुरानी मस्जिद वार्ड नंबर 2 में इमाम मोहम्मद एजाज और नई मस्जिद में इमाम अब्दुल करीम ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद मनिहारगोठ में इमाम मजीदुर रहमान नमाज अदा कराई। बड़ी संख्या में में लोगों ने नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बनबसा में ईद-उल-फितर का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले लग बधाई दी। हिंदू भाइयों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। बस अड्डे के निकट नूरी मुस्तफा मस्जिद में इमाम तौहीद और केनाल कॉलोनी स्थित नुरूल हुदा मस्जिद में मौलाना जाकिर हुसैन ने नमाज पढ़वाई।
धूमधाम से मनाई गई ईद

लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। चांदमारी स्थित ईदगाह, कोलीढेक, खूना मलक मैदान में रोजेदारों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक दी। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसपी रेखा यादव, थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एसआई हेमंत कठैत, ज्ञान प्रकाश ने रोजेदारों को ईद की बधाई दी। इस दौरान अब्दुल कलीम, अब्दुल हसीम, मोहम्मद तसलीम, सैफी, हिक्मतयार खां, मोहम्मद गौर, बिल्ला, जाकिर हुसैन, इलियास मोहम्मद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed