{"_id":"6a32dcea30c9b8a26d00dbdd","slug":"rise-in-infection-cases-among-children-due-to-changing-weather-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-140520-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बदलते मौसम में बच्चों में बढ़े संक्रमण के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बदलते मौसम में बच्चों में बढ़े संक्रमण के मामले
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। कुछ हफ्तों पहले औसतन ओपीडी 40 के पार रहती थी। वर्तमान में औसतन बीमार बच्चों की संख्या 60 के पार पहुंच रही हैं।
लगातार बदलते मौसम और नमी के कारण वायरल संक्रमण फैल रहा है। बच्चों में तेज बुखार, खांसी, जुकाम और शरीर दर्द जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। कुछ बच्चों को उल्टी और दस्त की भी शिकायत है। ओपीडी में भी बच्चों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मानसून से पहले वायरल संक्रमण होता है। तापमान में उतार-चढ़ाव और नमी वायरस को तेजी से फैलने में मदद करते हैं। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण वे आसानी से इसकी चपेट में आ जाते हैं।
जिला अस्पताल पीएमएस डाॅ. हीरा सिंह ह्यांकी ने अभिभावकों से बच्चों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, उन्हें भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रखने और पानी उबालकर पीने के साथ ही ताजा भोजन कराने की सलाह दी है।