{"_id":"6a74ca11ba1f8ee61b0fde04","slug":"ritika-from-phorti-receives-the-tilu-rauteli-award-environmental-conservation-initiative-launched-using-the-algal-tree-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-142824-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फोर्ती की रीतिका को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, अल्गल ट्री से पर्यावरण संरक्षण की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फोर्ती की रीतिका को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, अल्गल ट्री से पर्यावरण संरक्षण की पहल
Thu, 06 Aug 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के फोर्ती गांव की मूल निवासी रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में रीतिका ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े शोध कार्यों में भी जुटी हैं।
रीतिका ने अल्गल ट्री का निर्माण किया है। उनका दावा है कि यह तकनीक 10 पेड़ों के बराबर ऑक्सीजन उत्पन्न करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि यह उत्पाद बिना बिजली की खपत के काम करता है और पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।
रीतिका अब जीईयू-टीबीआई के माध्यम से अपने नवाचार को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए स्टार्टअप शुरू कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता मंजू बगौली, पिता प्रकाश चंद्र बगौली, गाइड डॉ. भावना समेत डॉ. हरीश चंद्र जोशी, डॉ. अभिलाषा मिश्रा और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के चेयरमैन प्रो. डॉ. कमल घनशाला, कुलपति प्रो. डॉ. नरपिंदर सिंह को दिया है।
विज्ञापन
-- -
तुलसी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार
चंपावत। पाटी ब्लॉक के दूरस्थ गांव सिमलखेत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तुलसी देवी को आंगनबाड़ी केंद्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तुलसी देवी ने बताया कि वह अप्रैल 2013 से पाटी ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बच्चों के पोषण, शिक्षा और केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में योगदान दिया है। उनका चयन होने पर सीपीडीओ मोहन सिंह बिष्ट, ब्लॉक सुपरवाइजर दीपा राणा, आंगनबाड़ी संगठन अध्यक्ष मीना बोहरा, दया पाठक समेत अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।