फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shops allotted to 14 Indian traders in the new market at Taklakot

Pithoragarh News: तकलाकोट की नई मंडी में 14 भारतीय व्यापारियों को दुकानें आवंटित

Thu, 06 Aug 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shops allotted to 14 Indian traders in the new market at Taklakot
पिथौरागढ़। सीमा व्यापार के लिए चीन स्थित तिब्बत की तकलाकोट मंडी गए सीमांत के 14 व्यापारियों को पुरंग काउंटी प्रशासन की ओर से 14 दुकानें उपलब्ध कराई गई हैं। अभी तक वहां से कोई भी व्यापारी सामान लेने भारत वापस नहीं आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद शुरू हो रहे भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए सीमांत के व्यापारियों ने एक अगस्त को लिपुलेख दर्रा पार कर तकलाकोट में प्रवेश किया था। पहले दल में 20 व्यापारी, सहायक शामिल हैं। पहले उन्हीं व्यापारियों को भेजा गया है जिनका सामान पहले से ही तकलाकोट में है। व्यापारी अभी अपने साथ कोई भी नया सामान लेकर नहीं गए हैं।
विज्ञापन

तकलाकोट पहुंचने के बाद व्यापारी पुरानी मंडी पहुंचे और वहां चीन प्रशासन की मौजूदगी में उनकी दुकानों के ताले खोल उन्हें सामान दिखाया गया। व्यापारियों का पहले से ही करीब एक करोड़ रुपये का सामान वहां पड़ा था। व्यापारी अपना सामान लेकर नई मंडी पहुंचे। सोशल मीडिया में एक व्यापारी महेश ह्यांकी ने वीडियो जारी तक कहा है कि तकलाकोट की पुरानी मंडी में सुनसानी छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने बताया कि उन्होंने चीन प्रशासन को भारतीय व्यापारियों को दुकान आवंटित किए जाने के लिए मेल किया था। इस पर चीन प्रशासन ने 14 व्यापारियों को नई मंडी में दुकानें आवंटित कर दी हैं।


पुरंग काउंटी से मिले निर्देशों के बाद जाएगा दूसरा दल
भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए करीब 136 व्यापारी और सहायकों के ट्रेड पास बनाए गए हैं। अभी चीन की पुरंग काउंटी से अन्य व्यापारियों को भेजने के संबंध में कोई मेल धारचूला प्रशासन को नहीं मिला है। एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि वहां से मेल मिलने के बाद ही अगले दल को भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार चीन प्रशासन की ओर से नई मंडी में किराया पहले की अपेक्षा बढ़ाया गया है। गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि व्यापारियों ने वहां से अपने परिजनों को जानकारी दी है कि एक हॉल में तीन व्यापारी रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed