{"_id":"69bed3605a04350cf90213b1","slug":"security-agencies-patrolled-in-minus-28-degree-temperature-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-139634-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: माइनस 28 डिग्री तापमान में सुरक्षा एजेंसियों ने की पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: माइनस 28 डिग्री तापमान में सुरक्षा एजेंसियों ने की पेट्रोलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
व्यास घाटी के गुंजी और कालापानी के बीच पेट्रोलिंग करते एसएसबी के जवान। स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला/मुनस्यारी । सीमांत जिले में मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अलबत्ता अभी भी आसमान में घने बादल मंडरा रहे हैं।
जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह गुनगुनी धूप खिली। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात मिली। दोपहर बाद आसमान में फिर से बदरा छाने लगे। शुक्रवार को अच्छी बारिश होने से जंगलों में लगी आग बुझ गई है। साथ ही गर्मी में सूख रहे प्राकृतिक जल स्रोतों को भी संजीवनी मिल गई है। उधर धारचूला के दारमा और व्यास घाटी में दो दिनों की बर्फबाी और बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ रहा।
व्यास घाटी के ग्राम गुंजी और कालापानी में 11 वीं वाहिनी एसएसबी की अल्फा कंपनी के निरीक्षक चंदन सिंह ने नेतृत्व में जवानों ने माइनस 28 डिग्री तापमान में क्षेत्र में पेट्रोलिंग की। सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि ग्राम बुदी, गर्ब्यांग, नपलचू, गुंजी, नाबी, रोकांग, कुटी, आदि कैलाश और ओम पर्वत में डेढ़ फुट से अधिक बर्फ पड़ी है। दारमा घाटी के चीन सीमा को जोड़ने वाली बीआरओ की सोबला-ढाकर सड़क बर्फबारी के कारण बंद हो गई है। बीआरओ के कर्मचारी बर्फ हटाकर सड़क खोलने में जुटे हैं। मुनस्यारी में सुबह धूप खिलने से बर्फ से आच्छादित चोटियां चांदी की तरह चमकने लगी।
बाक्स
सड़क बंद होने से दारमा में फंसे 20 पर्यटक
दारमा घाटी के होम स्टे संचालक गुड्डू जंग और अभिराज दताल ने बताया कि दिल्ली, महाराष्ट्र और कोलकाता से लगभग 20 पर्यटक पंचाचूली ग्लेशियर का दर्शन करने आए थे। उन्हें वापस लौटना था। बर्फबारी के चलते सड़क बंद होने से पर्यटक अभी यहीं फंसे हैं। सड़क खुलने के बाद ही पर्यटक धारचूला को रवाना होंगे।
Trending Videos