सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The youth listened to Rahul Gandhi's speech on a projector

Pithoragarh News: प्रोजेक्टर पर युवाओं ने सुना राहुल गांधी का भाषण

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 23 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The youth listened to Rahul Gandhi's speech on a projector
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटा राजस्थान में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को युवाओं के बीच प्रोजेक्टर के माध्यम से साझा किया।

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा देश के बड़े कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे युवा जेईई, यूपीएससी, एसएससी, नीट और सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं। ऐसे लाखों युवा जो कि इसके लिए फॉर्म भरते हैं उससे सरकार की इतनी आय होती है कि देश के पांच बड़े मंत्रालय चल जाते हैं। इसके बावजूद भी जिस तरह से पेपर लीक हो रहे हैं उससे युवाओं के सपने धरे के धरे रह जा रहे हैं। पेपर लीक उन्हें मानसिक रूप से तोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज इस सिस्टम को बदलने की जरूरत है। एक घंटे तक युवाओं को राहुल गांधी का भाषण सुनाया गया। इस दौरान युवाओं का कहना था कि पेपर लीक की घटनाओं से मानसिक प्रताड़ना होती है। युवाओं में पेपर लीक को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने बताया कि युवाओं के साथ संवाद अभी और चलेगा। यहां पार्टी के जिला उपाध्यक्ष निशीद उप्रेती, मीडिया कोऑर्डिनेटर त्रिभुवन चुफाल, नरेश कुमार, रोहित बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed