{"_id":"6a4be9f8c9bbc270a8004dee","slug":"tomatoes-turned-red-as-soon-as-the-rains-began-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-143943-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बारिश शुरू होते ही टमाटर ने किया लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बारिश शुरू होते ही टमाटर ने किया लाल
Mon, 06 Jul 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मानसूनी बारिश शुरू होते ही टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। टमाटर की कीमत बढ़ने से लोग परेशान हैं। बारिश के बाद मैदानी क्षेत्रों से आने वाला टमाटर बेहद कम समय में खराब भी हो रहा है इससे कारोबारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं फलों की कीमत में भी उछाल आने से ग्राहक और कारोबारी दोनों की परेशान हैं।
बीते दिनों टमाटर कीमत लोगों की पहुंच में थी। एक सप्ताह पूर्व टमाटर 60 रुपये किलो बिक रहा था। कारोबारियों के मुताबिक बारिश शुरू होते ही टमाटर की फसल प्रभावित हुई तो इसकी कीमत में भी उछाल आया है। बारिश से टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक, पूर्व में 60 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर की कीमत अब 20 रुपये बढ़कर 80 पहुंच गई है।
वहीं बारिश के बाद फलों की कीमत में भी उछाल आया है। एक सप्ताह पूर्व 50 रुपये दर्जन बिकने वाला केला अब 70 तो 50 रुपये किलो मिलने वाला आम 80 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर के साथ ही फलों की कीमत बढ़ने से लोग सीमित मात्रा में इनकी खरीद कर रहे हैं इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है। यदि बिकने में देरी हुई तो टमाटर, केला और आम खराब होने से कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है हालांकि केला, पपीता सहित अन्य फलों के दाम पूर्व की तरह रहने से लोगों में कुछ राहत है।
विज्ञापन
कनालीछीना के कारोबारी कृष्णानंद ने कहा कि किसी भी सामग्री की कीमत बढ़ने से इसका असर कारोबार पर पड़ता है। वहीं गांधी चौक के सब्जी विक्रेता मोहम्मद कैप ने कहा कि टमाटर सहित कुछ सब्जियों और फलों के दाम बढ़ रहे हैं। सीमित मात्रा में खरीदारी करने से टमाटर खराब भी हो रहा है जो नुकसान है।