फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic on several roads was disrupted due to falling debris, boulders and trees

Pithoragarh News: मलबा-बोल्डर और पेड़ गिरने से कई सड़कों पर आवागमन ठप

Tue, 01 Sep 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Traffic on several roads was disrupted due to falling debris, boulders and trees
पिथौरागढ़/झूलाघाट/डीडीहाट। जिले में बारिश के बाद 12 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़-वड्डा रोड पर हुड़कन्ना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पेड़ गिरने से डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। किसी तरह पेड़ काटकर जेसीबी से हटाने के बाद यातायात बहाल किया जा सका। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग भी रज्यूडा, किल्ल, जामिरपानी और खरक्यूड़ा के पास मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया। नेपाल सीमा पर झूलाघाट जाने और वहां से जिला मुख्यालय आने वाले वाहनों के पहिए छह घंटे तक थमे रहे। डीडीहाट-दूनाकोट रोड पर लगातार पत्थर गिरने से दिनभर यातायात प्रभावित रहा। क्षेत्र में देवीसूना-गराली व आदिचौरा-सीढ़ी चामा मोटर मार्ग भी भूस्खलन से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed