सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   UKD and Congress extended support to the protest by ex-servicemen.

Pithoragarh News: यूकेडी और कांग्रेस ने दिया पूर्व सैनिकों के धरने को समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
UKD and Congress extended support to the protest by ex-servicemen.
कलेक्ट्रेट के बाहर पूर्व सैनिकों के साथ धरने में बैठे काशी सिंह ऐरी और अन्य संगठनों के लोग। संव
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन को पिथौरागढ़ से दूसरे राज्य में शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ पूर्व सैनिकों का आंदोलन 34 वें दिन भी जारी रहा। यूकेडी और कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के समर्थन में धरना दिया। सभी ने कहा कि पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के सैनिक और जनविरोधी फैसले को वापस लेना होगा।
Trending Videos

शनिवार को कलक्ट्रेट के बाहर पूर्व सैनिकों के साथ यूकेडी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुने़ड़ा, नगर महामंत्री राम सिंह बिष्ट, कांग्रेस नेता एडवोकेट रमेश चंद्र कापड़ी, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के राजेंद्र खनका भी धरने पर बैठे। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि यदि अरावली को बचाना है तो सरकार को नई बटालियन का गठन करना चाहिए। सरकार यहां से पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट कर उत्तराखंड के पर्यावरण को खतरे में डाल रही है। वहीं पूर्व सैनिकों ने कहा कि जनता के हितों की अनदेखी करने वाले सरकार के इस फैसले को वापस लिए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने में चंद्रशेखर महर, राजेंद्र सिंह जोरा, सुरेश पुनेड़ा, गिरधर सिंह, प्रह्लाद सिंह, बलवंत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed