फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   X-ray and ultrasound machines are gathering dust; even medicines for viral infections are unavailable at the CHC.

Pithoragarh News: एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीनें खा रहीं हैं जंक, सीएचसी में वायरल की दवा भी नहीं

Thu, 24 Sep 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 24 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
X-ray and ultrasound machines are gathering dust; even medicines for viral infections are unavailable at the CHC.
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे हो रहे हैं। चीन सीमा पर पर्यटन नगरी मुनस्यारी के सीएचसी में यह दावे हवाई साबित हो रहे हैं। अस्पताल में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनें जंक खा रही हैं और मरीज जांच के लिए भटक रहे हैं। लोगों का कहना है कि सीएचसी में पर्याप्त दवाइयां नहीं होने पर वायरल जैसी मामूली बीमारी के लिए मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम डॉ. ललित मोहन तिवारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि सीएचसी पर 50 हजार की आबादी इलाज के लिए निर्भर हैं। वहीं कई पर्यटक परेशानी से जूझते हुए सीएचसी पहुंचते हैं। सीएचसी में न तो विशेषज्ञ हैं और न ही जांच की सुविधा।
विज्ञापन

उन्होंने महिला, बाल रोग सहित अन्य विशेषज्ञों और सामान्य चिकित्सकों के कई पद रिक्त हैं। लंबे समय से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है और मरीज जांच के लिए 130 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाने के लिए विवश हैं। बगैर रेडियोलॉजिस्ट के अल्ट्रासाउंड मशीन जंक खा रही है। इससे गर्भवतियों और अन्य मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पर्याप्त दवाइयाें की कमी
हालात यह है कि अस्पताल में पर्याप्त दवा उपलब्ध न होने से वायरल का इलाज मिलना भी मुश्किल हो रहा है गंभीर बीमारी का इलाज तो दूर की बात है। सभी ने कहा कि इन गंभीर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे दो अक्तूबर से अनशन शुरू कर देंगे। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू के साथ ही व्यापार संघ ने भी इस बात का समर्थन किया है। ज्ञापन देने वालों में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, चंद्र गोस्वामी, योगेश भाकुनी, किशोर बुरफाल आदि मौजूद रहे।


जिले में विशेषज्ञों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को दे दी है। रिक्त पद भरने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएचसी मुनस्यारी में पर्याप्त दवा उपलब्ध है। विशेषज्ञों की नियुक्ति होने पर प्राथमिकता के आधार पर सीएचसी में इनकी तैनाती की जाएगी। - डॉ. जेएस चुफाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed