{"_id":"6aeb32e9e87045cd8901cda1","slug":"a-crisis-for-the-tradition-of-illumination-potters-struggle-to-find-red-clay-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-148538-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रोशनी की परंपरा पर मिट्टी का संकट, लाल मिट्टी के लिए भटक रहे कुम्हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रोशनी की परंपरा पर मिट्टी का संकट, लाल मिट्टी के लिए भटक रहे कुम्हार
Wed, 04 Nov 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
- इलेक्ट्रॉनिक चाक ने आसान किया काम, पर कच्चे माल की कमी बनी सबसे बड़ी चुनौती
डोईवाला। दीपावली पर बिजली की झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों के बीच मिट्टी के दीयों की चमक आज भी बरकरार है। आस्था और परंपरा के प्रतीक इन दीयों की मांग हर साल बनी रहती है, लेकिन इन्हें बनाने वाले कुम्हारों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती कच्चे माल यानी लाल मिट्टी की उपलब्धता है।
तकनीक ने कुम्हारों के काम को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक चाक तो उपलब्ध करा दिया, लेकिन दीये बनाने के लिए जरूरी मिट्टी जुटाना मुश्किल होता जा रहा है। पहले डोईवाला के आसपास के जंगलों में लाल मिट्टी आसानी से मिल जाती थी, लेकिन आरक्षित वन क्षेत्रों में सख्ती के चलते अब वहां से मिट्टी लाना संभव नहीं है। ऐसे में कुम्हारों को मिट्टी की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर भटकना पड़ रहा है।
मिट्टी का संकट, आजीविका पर असर
दीये और मिट्टी के बर्तन बनाने वाले राम सिंह प्रजापति का कहना है कि मिट्टी के दीयों की मांग लगातार बनी हुई है, लेकिन पर्याप्त मिट्टी नहीं मिलने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इससे पारंपरिक रोजगार पर भी संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से मांग की कि कुम्हारों को रियायती दरों पर लाल मिट्टी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। पर्यावरणीय नियमों के तहत मिट्टी उपलब्ध कराने की उचित व्यवस्था से कुम्हारों की आजीविका बच सकेगी और दीपावली पर स्वदेशी दीयों की परंपरा भी कायम रहेगी।