फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Artists showcased the Nataraja dance art at the Nataraja Dance Festival

Rishikesh News: नटराज नृत्य महोत्सव में आए कलाकारों ने बिखेरी नटराज नृत्य कला की छटा

Sun, 25 Oct 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 25 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Artists showcased the Nataraja dance art at the Nataraja Dance Festival
ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट स्थित एक होटल में शरद पूर्णिमा के अवसर पर नटराज नृत्य निकेतन ऋषिकेश ट्रस्ट की ओर से नटराज नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नटराज नृत्य निकेतन के 30 से अधिक बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरे राज्यों से आए कलाकारों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और अपनी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। महोत्सव में कथक के साथ भरतनाट्यम की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। वंदिता, पूजा, करिश्मा, आकृति और कीर्तना ने भरतनाट्यम के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदरता को प्रस्तुत किया। भगवान शिव के नटराज स्वरूप की आराधना को समर्पित इस आयोजन में कला और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। नटराज नृत्य निकेतन की कथक शिक्षिका नैना जैन ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा को प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना है। उन्होंने बताया कि अब यह महोत्सव प्रत्येक वर्ष तीर्थनगरी में अक्टूबर माह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नीलम कि ओर से किया गया संयोजन आनंद वेदांत ने किया। कार्यक्रम में यशपाल सिंह बिष्ट, मीता चटर्जी, अनिल भंडारी, योगी दिवाकर, डॉ. नीरजा गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed