Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rishikesh News
›
Rishikesh: A speeding e-rickshaw went out of control and overturned on the road; five passengers were injured.
{"_id":"6ade292ca06685bb4e02580d","slug":"video-rishikesh-a-speeding-e-rickshaw-went-out-of-control-and-overturned-on-the-road-five-passengers-were-injured-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, पांच सवारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, पांच सवारी घायल
तीर्थनगरी में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही यात्रियों और स्थानीय लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। वीरभद्र मार्ग पर कोयल घाटी स्थित बड़ी सब्जी मंडी के समीप दोपहर करीब 12 बजे के लगभग नशे में धुत तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत पांच यात्री घायल हो गए। एक यात्री के पैर की हड्डी पैर से अलग हुई और उसे गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्स पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर चौकी भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा चालक वीरभद्र मार्ग पर एम्स के समीप से पांच यात्रियों को लेकर कोयल घाटी तिराहे की ओर जा रहा था। स्थानीय दुकादराे ने बताया कि चालक नशे में धुत था और अन्य वाहनों की तुलना में तेज रफ्तार से ई-रिक्शा चला रहा था। और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद व्यापारियों और राहगीरों ने किसी तरह घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला। एक यात्री के पैर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।