{"_id":"6addd451c7366b3f54001f5a","slug":"video-himachal-smart-electricity-meters-protest-devbhoomi-meter-rakshak-dal-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी, गांव-गांव जाएंगे कमेटी के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी, गांव-गांव जाएंगे कमेटी के सदस्य
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:35 PM IST
Link Copied
स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के विरोध में कपाहड़ा पंचायत से शुरू हुआ मामला अब प्रदेशव्यापी आंदोलन की ओर बढ़ रहा है। रविवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की बैठक में देवभूमि बिजली मीटर रक्षक दल का गठन किया गया। कमेटी ने प्रदेशभर में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और स्मार्ट मीटर से प्रभावित उपभोक्ताओं को एक मंच पर लाने की रणनीति बनाई है।
नवगठित कमेटी में कपाहड़ा पंचायत के प्रधान विनय शर्मा को अध्यक्ष, रेखा शर्मा को उपाध्यक्ष, देशराज शर्मा को सचिव और राजेश्वर सिंह को संयोजक बनाया गया। इसके अलावा कुलदीप, मूलराज, धर्मेंद्र, सुरम सिंह, सुषमा, अंजना और राजकुमार को सदस्य नियुक्त किया गया।
बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध और बिजली कनेक्शन काटे जाने के मामलों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। कमेटी के अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में ऐसे उपभोक्ताओं की जानकारी जुटाई जाएगी, जिनके बिजली मीटर उनकी इच्छा के विरुद्ध बदले गए हैं या जिनके बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।
उन्होंने कहा कि कमेटी के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। इस दौरान स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया, बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं की आशंकाओं और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा। कमेटी का उद्देश्य स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं को एक मंच पर लाकर आगे की रणनीति तय करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।