{"_id":"6ade260cdbb7064ecf030002","slug":"video-rishikesh-congress-announces-save-votes-save-the-nation-campaign-voter-lists-will-be-scrutinized-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: कांग्रेस ने किया वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान का एलान, मतदाता सूची की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: कांग्रेस ने किया वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान का एलान, मतदाता सूची की होगी जांच
ढालवाला।
नगर पालिका मुनि की रेती के सभागार में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर निर्वाचन आयोग के दुरुपयोग और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को देशव्यापी स्तर पर आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत ब्लॉक स्तर के प्रदर्शनों के बाद चौपालें आयोजित कर मतदाता सूची की जांच की जाएगी और लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित बैठक में अमित सिहाग ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के घटक दल इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग की। उन्होंने मतदाता सूची के एसआईआर में खामियों और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने पर भी सवाल उठाए। आगामी दिनों में चौपालों के जरिए मतदाता सूची की जांच की जाएगी। बूथ स्तरीय बीएलओ सूचियों की पड़ताल करेंगे और जिन लोगों के नाम गलत तरीके से काटे जाने की शिकायत होगी, उनकी बात भी चौपालों में उठाई जाएगी। इसके साथ ही जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।