{"_id":"6addcfe289a209b3df0273fe","slug":"video-surla-school-cluster-level-rangotsav-shivanya-team-wins-folk-dance-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: रंगोत्सव में सुरला स्कूल का दबदबा, लोकनृत्य में शिवन्या की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: रंगोत्सव में सुरला स्कूल का दबदबा, लोकनृत्य में शिवन्या की टीम प्रथम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:16 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में कलस्टर स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम प्रभारी तारा ने रंगोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं और उनके नियमों की जानकारी दी। मंच संचालन दिव्या चौहान ने किया।
रंगोत्सव के दौरान रंगोली, चित्रकला और हिमाचली लोकनृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रंगोली प्रतियोगिता में तारापुर चासी स्कूल की रजनी और वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सुरला स्कूल की आरती और दिव्या दूसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में जामली स्कूल के गौरव ने पहला और सुरला स्कूल के सूरज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
हिमाचली लोकनृत्य प्रतियोगिता में सुरला स्कूल की शिवन्या, सोनम, चारू और मीनाक्षी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिमाचली लोकसंस्कृति और नृत्य कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पदमावती, नेहा, संजीव कुमार, गायत्री, किरण, राजेश और दिव्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।