{"_id":"6addcfbbea778fc16c001d5a","slug":"video-shah-talai-baba-balak-nath-temple-15000-devotees-darshan-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: शाहतलाई मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, 15 हजार ने किए बाबा बालकनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: शाहतलाई मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, 15 हजार ने किए बाबा बालकनाथ के दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:15 PM IST
Link Copied
शाहतलाई स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा जी के दर्शन के लिए सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। मंदिर न्यास के अधिकारियों के अनुसार, रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ जी के दर्शन किए।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ जी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दूरदराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इंतजाम किए गए हैं, ताकि दर्शन के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।