{"_id":"6addd1d114b66e34a4039fd4","slug":"video-18-jammu-kashmir-rifles-ex-servicemen-meet-didwin-tikkar-hamirpur-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कर्नल पीएस अत्री बोले- सेना में बिताया समय हर सैनिक के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कर्नल पीएस अत्री बोले- सेना में बिताया समय हर सैनिक के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:24 PM IST
Link Copied
डिडवीं टिक्कर स्थित निजी पैलेस में 18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स के पूर्व सैनिकों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त कर्नल पीएस अत्री ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए और पुरानी यादों को ताजा किया।
मुख्यातिथि कर्नल पीएस अत्री ने पूर्व सैनिकों के बीच आपसी मेलजोल, एकजुटता और भाईचारे को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेना में बिताया गया समय हर सैनिक के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। सैन्य सेवा के दौरान बने रिश्ते जीवनभर कायम रहते हैं और साथियों के बीच आपसी विश्वास व सहयोग की भावना हमेशा बनी रहती है।
उन्होंने पूर्व सैनिकों से आपसी सहयोग को मजबूत करने और अपने अनुभव नई पीढ़ी के साथ साझा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मिलन समारोह पूर्व सैनिकों को पुराने साथियों से मिलने, एक-दूसरे से जुड़ने और सैन्य जीवन के यादगार पलों को साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस तरह के आयोजन आपसी विश्वास, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और सेना में बिताए यादगार पलों को याद किया। इस अवसर पर सुजान सिंह, सूबेदार भाग सिंह, सूबेदार सतीश कुमार सहित 18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स के अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।