{"_id":"6adcae1e38edb8e9930e9e5a","slug":"bears-threaten-cash-crops-in-the-phaldakot-area-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-148046-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: फल्दाकोट क्षेत्र में भालू की दहशत, नकदी फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: फल्दाकोट क्षेत्र में भालू की दहशत, नकदी फसलों को नुकसान
Sat, 24 Oct 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
- मंडुवा, उड़द और गहत की फसलें भी कर रहा चट, किसानों ने मुआवजे और भालू को पकड़ने की मांग की
यमकेश्वर। विकासखंड यमकेश्वर के फल्दाकोट क्षेत्र में भालू खेतों में घुसकर कद्दू, मंडुवा, उड़द और गहत की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। फल्दाकोट मल्ला-तल्ला, कंडवाल गांव और कुकरेतीधार के ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक पर अंकुश लगाने, पिंजरा लगाने और फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, भालू रात में खेतों में पहुंचकर फसलों को रौंदने और खाने से किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहा है। क्षेत्र के किसान कद्दू बिनक, दिउली और ऋषिकेश के बाजारों में बेचकर आमदनी करते हैं, लेकिन इस बार फसल को भारी नुकसान हो रहा है। ग्रामीण परमवीर पयाल, हेमंत पयाल, कमल पयाल और नीरज पयाल ने बताया कि भालू के डर से किसान खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं। नकदी फसलों पर निर्भर परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से फसलों की सुरक्षा के साथ जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
-फल्दाकोट और आसपास के गांवों में भालू की ओर से फसलों को नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली है। इसके लिए टीम भेजकर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से अपील है कि पटाखे जलाकर जानवरों को आबादी क्षेत्र से भगाने का प्रयास करें। - अनुराग जोशी, रेंजर, लालढांग रेंज।