फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Burn ward ready at Sub-District Hospital ahead of Diwali

Rishikesh News: दीपावली से पहले उप जिला चिकित्सालय में बर्न वार्ड तैयार

Sat, 24 Oct 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 24 Oct 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Burn ward ready at Sub-District Hospital ahead of Diwali
- दो बेड की व्यवस्था, आग से आग से 60 प्रतिशत तक झुलसे मरीजों का किया जा सकता है इलाज
विज्ञापन

दीपावली से पहले उप जिला चिकित्सालय में बर्न वार्ड तैयार
ऋषिकेश। आगामी दीपावली पर्व पर आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजकीय उपजिला चिकित्सालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्पताल में आग से झुलसने वाले मरीजों के उपचार के लिए दो बेड का बर्न वार्ड तैयार किया गया है। साथ ही उपचार में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक दवाइयों का स्टॉक भी जुटा लिया गया है। अस्पताल के वार्ड में तैनात नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि दीपावली के दौरान हर वर्ष पटाखों और अन्य कारणों से आग से झुलसने की घटनाएं सामने आती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करता है ताकि घटना के बाद मरीजों को उपचार के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि बर्न वार्ड में मरीजों की त्वचा को संक्रमण से बचाने और घावों की उचित देखभाल के लिए विशेष गद्दों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलिंडर और मल्टीपैरा मॉनिटर भी उपलब्ध हैं। मॉनिटर के माध्यम से मरीज के रक्तचाप, नाड़ी की गति और तापमान पर नजर रखी जाती है। चिकित्सकों के अनुसार उपजिला चिकित्सालय में आग से 60 प्रतिशत तक झुलसे मरीजों का उपचार किया जा सकता है। इससे अधिक गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाता है।

कोट:-
---
आगामी दीपावली के त्योहार के दौरान पटाखों या आतिशबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं और आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में विशेष बर्न वार्ड और बेड आरक्षित किए गए है। जिससे मरीज को तुरंत बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन

-डॉ़ आनंद सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed