फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Binak Post Office Became a Lifeline for Villagers

Rishikesh News: डिजिटल सेवाओं से ग्रामीणों का सहारा बना बिनक डाकघर

Wed, 05 Aug 2026 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Binak Post Office Became a Lifeline for Villagers
- 14 गांवों के लोगों को मिल रही बैंकिंग सुविधा, एईपीएस से हर माह 300 से अधिक लेनदेन
विज्ञापन

- डाकघर में हर माह 4 लाख से अधिक का लेनदेन, 14 गांवों को मिल रहा लाभ
यमकेश्वर। वर्ष 1970 में शुरू हुआ बिनक डाकघर अब डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्रामीणों के लिए बैंकिंग सुविधा का प्रमुख केंद्र बन गया है। पहले यहां चिट्ठियों, मनीऑर्डर और बचत खातों का काम होता था, लेकिन अब डिजिटल लेनदेन की सुविधा मिलने से क्षेत्र के पेंशनधारकों और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है। बिनक डाकघर से बिनक सहित आसपास के 14 गांवों के लोग सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। इनमें मंगल्या गांव, गोदी, मागथा, बूंगा, बीरकाटल, डौंर, उमड़ा, पोखरखाल, पातली, कुकरेतीधार, फल्दाकोट तल्ला और फल्दाकोट मल्ला शामिल हैं। डिजिटल सुविधा के बाद ग्रामीण अब आठ किलोमीटर दूर दिउली बैंक जाने के बजाय डाकघर से ही लेनदेन कर रहे हैं। डाकघर में आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) सेवा से लोग निशुल्क धन निकासी कर रहे हैं। यहां हर माह 300 से अधिक आधार ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। बिनक और आसपास के खाताधारक प्रतिमाह करीब चार लाख रुपये से अधिक का आहरण कर रहे हैं। एईपीएस के तहत एक आधार कार्ड से एक दिन में 10 हजार रुपये तक निकाले जा सकते हैं।

बिनक डाकघर के पोस्टमास्टर महिपाल सिंह रौथाण ने बताया कि वर्तमान में यहां बीमा संबंधित डाक, सरकारी डाक, एटीएम, पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पहले ग्रामीणों को पेंशन निकालने के लिए दिउली बैंक जाना पड़ता था, जहां भीड़, नेटवर्क और सर्वर की समस्या के कारण कई बार उन्हें परेशानी होती थी। अब डाकघर में ही सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिनक डाकघर में 100 से अधिक पेंशन खाते, सुकन्या समृद्धि योजना के 200 से अधिक खाते, 500 से ज्यादा बचत खाते, 200 से अधिक एफडी और 250 आरडी खाते संचालित हैं। इसके अलावा यहां पेंशन सत्यापन और ऑनलाइन ई-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed