फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   cameras to be installed DoodhliMothrowalaDoivala bypass

Rishikesh News: दूधली–मोथरोवाला–डोईवाला बाइपास पर लगेंगे हाईटेक एएनपीआर कैमरे

Wed, 05 Aug 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 05 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
cameras to be installed DoodhliMothrowalaDoivala bypass
- पांच लाख रुपये की लागत से चार ग्राम पंचायतों में होगी स्थापना-
विज्ञापन

वाहनों की निगरानी और अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद
- राजधानी के प्रमुख बाइपास मार्ग पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
- चार ग्राम पंचायतों में लगेंगे हाईटेक एएनपीआर कैमरे
- डोईवाला और नेहरू कॉलोनी पुलिस के पास रहेगा कैमरों का एक्सेस
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। दूधली–मोथरोवाला–डोईवाला बाइपास मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विकासखंड की चार ग्राम पंचायतों में करीब पांच लाख रुपये की लागत से हाईटेक एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरों के लिए पिलर खड़ा करने का कार्य शुरू हो गया है। इन कैमरों का उद्देश्य बाइपास मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस की मदद करना है।
विकासखंड योजना के तहत दूधली, सिमलास, नागल बुलंदावाला और ज्वालापुर ग्राम पंचायतों में दो बड़े और तीन छोटे डे-नाइट एएनपीआर कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। इन कैमरों का एक्सेस डोईवाला और नेहरू कॉलोनी पुलिस के पास रहेगा। कैमरों के सुचारु संचालन के लिए एक वर्ष तक वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। दूधली–मोथरोवाला–डोईवाला बाइपास मार्ग राजधानी देहरादून पहुंचने का प्रमुख वैकल्पिक मार्ग है जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में एएनपीआर कैमरों के माध्यम से वाहनों की नंबर प्लेट की पहचान की जा सकेगी। साथ ही संदिग्ध वाहनों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा अपराधियों की तलाश में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने बताया कि बाइपास मार्ग के साथ-साथ गांवों में भी कैमरे लगाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के साथ ही क्षेत्रवासियों और राहगीरों की सुरक्षा को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed