{"_id":"6a0b7f1426a310cd860d8423","slug":"chairman-and-councilors-rallied-against-the-eo-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-974778-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ईओ के खिलाफ लामबंद हुए अध्यक्ष व सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ईओ के खिलाफ लामबंद हुए अध्यक्ष व सभासद
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 19 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अध्यक्ष सहित 10 सभासदों ने अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण किए जाने की मांग के लिए डीएम टिहरी से मुलाकात की। अध्यक्ष का कहना है कि ईओ से सहयोग न मिलने के कारण विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। स्थानांतरण न किए जाने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। वहीं ईओ ने अनैतिक दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं ईओ ने सभासद पर अनैतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
सोमवार को पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण सहित सभासद जिला मुख्यालय टिहरी पहुंचे। डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल को बताया कि नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला में वर्तमान में तैनात अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन निष्पक्ष, उत्तरदायी और जनहितकारी भावना से नहीं कर पा रही हैं, जिसके कारण पालिका परिषद के विकास कार्य और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
सभासदों की ओर से समय-समय पर जनहित, विकास कार्यों के संबंध में मौखिक और लिखित रूप से जानकारी, प्रगति रिपोर्ट मांगी जाती है लेकिन अधिशासी अधिकारी की ओर से लगातार उपेक्षापूर्ण और असहयोगात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में परिषद के सामान्य और जनहितकारी कार्यों का सुचारु संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
कुछ माह से विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। अध्यक्ष बिजल्वाण और सभासदों की सामूहिक मांग है कि ईओ अंकिता जोशी का तत्काल अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए। यदि जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है तो जनआंदोलन, धरना, विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। डीएम से मुलाकात करने वालों में सभासद लक्ष्मण भंडारी, बबीता रमोला, गजेंद्र सजवाण, मीनू गोदियाल, बृजेश गिरी, स्वाती पोखरियाल, रेखा पैन्यूली, विनोद सकलानी, निशा नेगी, विनोद खंडूड़ी आदि शामिल रहे।
-- -
- अधिशासी अधिकारी लगातार उपेक्षापूर्ण और असहयोगात्मक रवैया अपना रही हैं। बेवजह विकास कार्यों को लटकाया जा रहा है। ऐसे में ईओ के साथ कार्य संभव नहीं है। स्थानांतरण की मांग डीएम से की गई है। - नीलम बिजल्वाण, पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती, ढालवाला।
-- -
- कुछ सभासद कमीशन की मांग करने आए थे, जिसके लिए मना कर दिया। अनैतिक दबाव बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी कार्य नियमानुसार किए जा रहे हैं। - अंकिता जोशी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मुनि की रेती।

Trending Videos