{"_id":"6a0b7f46e5df32cc6a057346","slug":"two-mango-and-one-jackfruit-trees-were-cut-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-974779-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दो आम व एक कटहल का पेड़ काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दो आम व एक कटहल का पेड़ काटा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 19 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीवनवाला फतेहपुर टांडा में निजी काश्त की भूमि पर खड़े दो आम और एक कटहल का पेड़ काट दिया गया। सूचना मिलने पर बड़कोट रेंज की टीम मौके पर पहुंची। फलदार पेड़ों के अवैध पातन से खलबली मच गई। उद्यान विभाग संबंधित लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई कर रहा है।
देर रात बड़कोट वन रेंज की टीम को जीवनवाला के वार्ड दो क्षेत्र में निजी काश्त की जमीन पर खड़े आम और कटहल के पेड़ों के पातन की सूचना मिली थी। विभागीय टीम रात में ही पहुंच गई और पेड़ों के पातन का संज्ञान लिया। स्थानीय लोगों ने पेड़ों के पातन की सूचना वन विभाग को दी थी।
सोमवार को उद्यान विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। निजी काश्त में खड़े पेड़ों के अवैध पातन के मामले की जांच भी शुरू कर दी। उद्यान अधिकारी श्वेता चौहान ने बताया कि जीवनवाला में दो आम और एक कटहल के पेड़ों के पातन का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
संबंधित काश्तकार को बुलाकर आवश्यक पूछताछ भी विभाग कर रहा है। दो आम के पेड़ काटने पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। कटहल छूट प्रजाति का है।
वहीं, दूसरी ओर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पेड़ों के पातन के दौरान विवाद को लेकर कोतवाली में शिकायत नहीं पहुंची है। जानकारी के लिए मौके पर पुलिस गई थी। पेड़ों के अवैध कटान पर संबंधित विभाग कार्रवाई कर रहे हैं।

Trending Videos