फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Complaint filed against Girish Chandra Pandey and 15 unidentified individuals

Rishikesh News: गिरीश चंद्र पांडे सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 31 Aug 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 31 Aug 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Girish Chandra Pandey and 15 unidentified individuals
गिरीश चंद्र पांडे सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

- कथित शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की
ऋषिकेश। हल्द्वानी में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण के मामले में कार्रवाई न होने पर महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें गिरीश चंद्र पांडे सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक भेदभाव और अपमानजनक मानसिकता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने पुलिस से राजनीतिक दबाव से मुक्त निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला और पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि सामाजिक समरसता की बात करने वाली सरकार में ऐसी घटना पर कार्रवाई न होना सवाल खड़े करता है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सारस्वत और प्रदेश सचिव राकेश सिंह ने कहा कि सामाजिक पहचान या पृष्ठभूमि के आधार पर किसी के साथ अपमानजनक व्यवहार उचित नहीं है।
इस दौरान मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, महंत विनय सारस्वत, पुष्पा मिश्रा, गौरव सिंह गिन्नी, इंद्रजीत सिंह, राकेश अग्रवाल, रवि कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला थाने में दी तहरीर
ऋषिकेश। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना लक्ष्मणझूला थाने में तहरीर दी। विकास नेगी आरोप लगाया गया कि सार्वजनिक स्थल पर एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के कार्यक्रम के बाद कथित रूप से यज्ञ और गंगाजल छिड़ककर स्थान को शुद्ध करने तथा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का कृत्य किया गया। कांग्रेस ने इसे अनुसूचित जाति/जनजाति समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला और सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाला कृत्य बताया। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष स्वर्गाश्रम आदेश तोमर, जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, संकेत गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस हर्षित मेहरा, ऋषभ अग्रवाल, सुनील प्रजापति, अरविंद यादव, परवीन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed