{"_id":"6a957f91a7f3421b340b9f81","slug":"leopard-attacks-woman-in-jamal-claws-injure-her-legs-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-145788-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जामल में महिला पर गुलदार का हमला, पैरों में लगे नाखून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जामल में महिला पर गुलदार का हमला, पैरों में लगे नाखून
Mon, 31 Aug 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 31 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ में मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा गुलदार
यमकेश्वर। विकासखंड यमकेश्वर के जामल गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। गनीमत रही कि साथ में मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाकर गुलदार को भगा दिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पिंकी देवी (48) पत्नी मेहरबान सिंह चौहान सोमवार दोपहर करीब तीन बजे घर से लगभग एक किमी दूर भड़ेत गदेरे में बकरी चराने गई थी। तभी गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के पैरों में गुलदार के नाखून लग गए जिससे महिला लहुलुहान हो गई। साथ में पशु चरा ला रही अन्य महिलाओं ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया जिससे गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान और बीडीओ आकाश बेलवाल सीएचसी यमकेश्वर पहुंचे, घायल महिला का हालचाल जाना। वहीं डीएफओ लैंसडौन गौरव वर्मा ने बताया कि जामल गांव में गुलदार के हमले में महिला घायल हुई है। गांव में टीम भेजकर जांच की जाएगी। घायल को उचित मुआवजा दिया जाएगा।