{"_id":"6ad0cc7a0304045ddc0af5ba","slug":"contest-between-pradeep-and-monty-in-district-planning-committee-election-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-147698-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जिला योजना समिति चुनाव में प्रदीप और मोंटी के बीच टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जिला योजना समिति चुनाव में प्रदीप और मोंटी के बीच टक्कर
Thu, 15 Oct 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
आज शुक्रवार को होगा चुनाव
डोईवाला। जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए शुक्रवार यानी आज चुनाव कराया जाएगा। समिति में डोईवाला क्षेत्र से एकमात्र पद के लिए भाजपा के प्रदीप नेगी और विपक्ष के उम्मीदवार रियासत अली मोंटी के बीच टक्कर होगी। दोनों प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर-आजमाइश में जुटे हैं। आज होने वाले जिला योजना समिति चुनाव के लिए क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और सभी की निगाह चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। मतदान के लिए तहसील मुख्यालय पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान से लेकर मतगणना तक की व्यवस्था तहसील परिसर में ही की गई है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में भाजपा की ओर से प्रदीप नेगी और विपक्ष की ओर से रियासत अली मोंटी मैदान में हैं। एकमात्र पद होने पर सीधा मुकाबला हो रहा है। दोनों प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। चुनाव अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना कराई जाएगी। मतगणना के दौरान प्रत्याशी उपस्थित रह सकके हैं।