{"_id":"6a33015b239c79846001a8be","slug":"delhi-youths-body-found-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-998183-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दिल्ली के युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दिल्ली के युवक का शव मिला
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी के यूसुफ बीच पर बुधवार सुबह एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को एक शव तैरता मिला। शव शिवपुरी एडी के पास बहकर आया था। मृतक की शिनाख्त गदरपुर बॉर्डर, दिल्ली निवासी राहुल चौहान पुत्र सुभाष चौहान (25 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की। थाना मुनि की रेती पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बताया कि नदी में तेज बहाव और धुंधले पानी के कारण सर्च में दिक्कत आ रही है। फिर भी टीम मुनि की रेती से लक्ष्मणझूला तक बोट, रेस्क्यू राफ्ट और गोताखोरों के साथ लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसडीआरएफ ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि नदी में सेल्फी या नहाने के दौरान गहरे पानी, तेज बहाव और रैपिड्स वाले हिस्सों में न जाएं। शराब पीकर नदी में उतरना जानलेवा साबित हो रहा है।