{"_id":"6a330189323c9bdc390234d0","slug":"a-new-power-station-will-be-built-in-the-name-of-badoni-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-998184-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: इंद्रमणि बडोनी के नाम पर बनेगा नया बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: इंद्रमणि बडोनी के नाम पर बनेगा नया बिजलीघर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम परिसर में नए बिजलीघर का शिलान्यास विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में किया। यह बिजलीघर दिवंगत इंद्रमणि बडोनी के नाम से बनेगा। बिजलीघर का निर्माण कार्य इस साल सितंबर तक पूरा हो जाएगा।हरिद्वार रोड स्थित नगर निगम के पुराने कार्यालय को तोड़कर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस परिसर में स्थित पुराने बिजलीघर को हटाकर दिवंगत इंद्रमणि बडोनी सभागार की जगह पर नए बिजलीघर निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। बुधवार को विधायक और मेयर ने पूजा अर्चना कर इस बिजलीघर का शिलान्यास किया। यह बिजलीघर के निर्माण पर करीब 11.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस नए बिजलीघर का नाम इंद्रमणि बडोनी बिजलीघर रखा जाएगा। ऊर्जा निगम ऋषिकेश के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि बिजलीघर का शिलान्यास कर दिया गया है लेकिन बिजलीघर निर्माण में जमीन की कमी आड़े आ रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 14 गुणा 25 मीटर भूमि मांगी थी, जो कि टुकड़ों में मिल रही है। उन्होंने थोड़ी और जगह उपलब्ध कराने की मांग की गई है, जिससे बिजलीघर पर्याप्त जगह पर बन सके। सितंबर 2026 तक बिजलीघर का काम पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, महेंद्र सिंह, शक्ति प्रसाद, आशीष आदि उपस्थित रहे।