{"_id":"69ac9157c0cb6fb6df0db969","slug":"disability-checkup-of-spokespersons-begins-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-916399-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: प्रवक्ताओं की दिव्यांगता जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: प्रवक्ताओं की दिव्यांगता जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
राज्य गठन से लेकर अब तक दिव्यांग कोटे से भर्ती 234 दिव्यांग प्रवक्ताओं की दिव्यांगता जांच एम्स में शुरू हो गई है। चार चिकित्सकों की टीम सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार और शनिवार को प्रवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।
नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। वर्ष 2022 में मेडिकल बोर्ड की ओर से कुछ शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच की गई तो वह फर्जी पाए गए थे। अब विभाग राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक भर्ती सभी 234 दिव्यांग प्रवक्ताओं की दिव्यांगता की जांच कर रहा है।
इसके लिए चार चिकित्सकों की टीम गठित की गई है, जिसमें तीन उत्तराखंड शासन के और एक चिकित्सक एम्स ऋषिकेश से हैं। इन चिकित्सकों में नेत्र विभाग, हड्डी रोग विभाग, न्यूरो व ईएनटी विभाग शामिल हैं। शनिवार को दिव्यांग प्रवक्ताओं की जांच शुरू की गई। पहले दिन 43 प्रवक्ताओं की जांच की गई। इनमें से कुछ लोगों की नेत्र जांच होनी है। एम्स पीआरओ श्रीलॉय मोहंती ने बताया कि जांच सप्ताह में बृहस्पतिवार और शनिवार को होगी।
-- -
शनिवार को देरी से हुई जांच
शनिवार को जांच देरी से शुरू हुई। बताया जा रहा है कि टीम में शामिल किए गए उत्तराखंड शासन के चिकित्सक काफी देर से पहुंचे। जांच में देरी पर प्रवक्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताया। पहले दिन मात्र 43 लोगों की जांच ही हो पाई।