सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The flight will fly between Dehradun and Navi Mumbai.

Rishikesh News: 29 मार्च से देहरादून-नवी मुंबई के बीच उड़ेगा विमान

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 08 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The flight will fly between Dehradun and Navi Mumbai.
विज्ञापन
आगामी चारधाम यात्रा और पर्यटक सीजन को देखते हुए विमानन कंपनी इंडिगो 29 मार्च से नवी मुंबई और देहरादून के बीच अपनी नई उड़ान संचालित करेगी। इस उड़ान के शुरू होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा।
Trending Videos

यह पहला मौका होगा जब कोई विमानन कंपनी देहरादून से नवी मुंबई के बीच उड़ान संचालित करेगी। इंडिगो का 185 सीटर विमान नवी मुंबई से शाम सवा तीन बजे उड़ान भरकर शाम 5:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से यात्रियों को लेकर करीब आधा घंटे बाद शाम छह बजे करीब वापस नवी मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। उड़ान का कुल समय करीब 2 घंटे बीस मिनट का होगा। यानि यात्री दो घंटे बीस मिनट का सफर तय करके नवी मुंबई से देहरादून और देहरादून से नवी मुंबई पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून से नवी मुंबई का 29 मार्च के लिए प्रति व्यक्ति किराया कंपनी की ओर से 10,261 रुपये दर्शाया गया है। किराया इससे कम भी हो सकता है। इंडिगो पिछले कई वर्षो से देहरादून और मुंबई के लिए अपनी सीधी फ्लाइट संचालित कर रही है। अब महाराष्ट्र के दूसरे शहर नवी मुंबई के लिए कंपनी अपनी नई उड़ान शुरू करेगी।



इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। देहरादून एयरपोर्ट से इंडिगो देश के विभिन्न शहरों के लिए करीब एक दर्जन उड़ानें संचालित कर रही है।

---



समर सीजन में नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद

एयरपोर्ट पर मार्च आखिर में समर शेड्यूल लागू हो जाता है, जिसमें उड़ानें नए बदले हुए समयानुसार उड़ान भरती हैं। मार्च आखिर से लेकर बरसात शुरू होने से पहले तक एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या में खासी वृद्धि होती है। ऐसे में उम्मीद है कि नवी मुंबई के अलावा कुछ अन्य शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। बीते शुक्रवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) द्वारा जेवर एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) को एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया गया है, जिसके बाद इस एयरपोर्ट के लिए भी देहरादून से उड़ानें शुरू की जा सकती हैं।



---

- देहरादून एयरपोर्ट से नवी मुंबई और जेवर (ग्रेटर नोएडा) एयरपोर्ट के लिए उड़ानें शुरू होनी प्रस्तावित हैं। नई उड़ानें शुरू होने से देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानों और यात्रियों दोनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, जिससे प्रदेश के पर्यटन और तीर्थाटन को लाभ मिलेगा। - भूपेश सीएच नेगी, एयरपोर्ट निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed