{"_id":"69b9f554715e74489b08707f","slug":"employees-beaten-up-at-lachhiwala-toll-plaza-fir-registered-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-924415-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कर्मियों से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कर्मियों से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो लग्जरी वाहनों में सवार लोगों ने टोल कर्मचारियों के साथ गालीगलौज, मारपीट और तोड़फोड़ की। टोल प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक युवक के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है मामले में जांच की जा रही है।
टोल प्लाजा सहायक प्रबंधक मनीष नेगी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मनीष ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को दोपहर दो लग्जरी वाहनों में सवार 10–12 लोग टोल प्लाजा पहुंचे। लाइन नंबर-2 पर तैनात महिलाकर्मी से उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी।
जब उन्होंने प्रबंधक प्रभाकर सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति संभालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। प्रभाकर सिंह द्वारा मोबाइल से घटना का वीडियो बनाए जाने पर आरोपी आक्रामक हो गए तथा उनके साथ मारपीट की।
मनीष ने बताया कि टोल शुल्क कटने के बाद भी जब वाहनों को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया तो आरोपियों ने अपने वाहन आगे खड़े कर 15–20 लोगों का समूह बनाकर टोल कर्मचारियों पर बेल्ट आदि से हमला कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए गए और घटना से जुड़े वीडियो को जबरन डिलीट कर दिए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि शिकायत पर कुनाल सहगल के खिलाफ नामजद अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।