{"_id":"6adb6ab1bd2047e6350fd5e3","slug":"fire-breaks-out-at-tent-house-near-chowki-gular-major-mishap-averted-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-148020-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चौकी गूलर के पास टेंट हाउस में लगी आग, बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चौकी गूलर के पास टेंट हाउस में लगी आग, बचा हादसा
Fri, 23 Oct 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस और फायर यूनिट की सूझबूझ से पाया गया आग पर काबू
ढालवाला। नरेंद्र नगर क्षेत्र के अंतर्गत चौकी गूलर के पास स्थित एक टेंट हाउस में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि पुलिस और अग्निशमन विभाग ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा बच गया।
पुलिस को पीएफटी के माध्यम से सूचना मिली थी कि चौकी गूलर के पास स्थित एक टेंट हाउस में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन नरेंद्रनगर की यूनिट बिना देर किए तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। जांच में सामने आया कि यह टेंट हाउस ग्राम लुड़सी, विलोगी, पट्टी दोगी निवासी अमित पुत्र दौलत राम का है। आग की गंभीरता को देखते हुए स्थिति को भांपते हुए नरेंद्र नगर फायर यूनिट और ऋषिकेश फायर यूनिट ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने फायर इंजन की सहायता से पानी का छिड़काव कर आग पर पूर्ण रूप से काबू किया। समय पर की गई इस प्रभावी कार्रवाई से आग को आसपास के अन्य क्षेत्रों में फैलने से सफलतापूर्वक रोक लिया गया। इस घटना के बाद टिहरी पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती प्रदीप चौहान ने कहा है कि आग लगने की किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को दें ताकि समय रहते उचित कदम उठाकर जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।