{"_id":"6adb5b3a98f2f839c2054034","slug":"five-day-international-maha-yoga-dhyan-kumbh-begins-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-148013-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का आगाज
Fri, 23 Oct 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
मुनि की रेती में अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ शुरू, 18 देशों के साधक ले रहे भाग
ढालवाला। मुनि की रेती में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटीज मूवमेंट और पीएमसी हिंदी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों सहित 18 देशों के 10 हजार से अधिक पंजीकृत साधक हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन की थीम आंतरिक परिवर्तन से विश्व शांति रखी गई है।
शुक्रवार को स्वामीनारायण घाट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और परमार्थ निकेतन की अंतरराष्ट्रीय निदेशक साध्वी भगवती सरस्वती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व सीबीआई निदेशक पद्मश्री डीआर कार्तिकेयन ने ध्यान और पौध-आधारित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। कुंभ का प्रमुख आकर्षण 108 घंटे का अखंड ध्यान है, जिसे छह-छह घंटे की पालियों में संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए विशेष कार्यशालाएं व आध्यात्मिक साहित्य और पिरामिड उपकरणों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है।