{"_id":"6ad4ccd56b5c6af85f0d99eb","slug":"guard-of-honour-presented-to-newly-appointed-governor-dr-bisen-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-147844-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नवनियुक्त राज्यपाल डॉ.बिसेन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नवनियुक्त राज्यपाल डॉ.बिसेन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
Sun, 18 Oct 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
जौलीग्रांट। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सोमवार से पदभार संभालेंगे। राज्यपाल बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचने पर रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस की दो प्लाटून ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी अनुपम सेठ, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद डॉ. बिसेन देहरादून के लिए रवाना हो गए। उनके शपथ ग्रहण और कार्यभार संभालने को लेकर शासन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्तूबर को डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। वह लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे।
विज्ञापन
मूल रूप से मध्य प्रदेश के पिपरिया गांव के निवासी डॉ. बिसेन पूर्व विधायक, कैबिनेट मंत्री और सांसद रह चुके हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर सीओ तनुजा बिष्ट, वंदना वर्मा और कोतवाली प्रभारी राकेश गुसाईं समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।