फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   In-Charge Uniyal Inspects Dehradun Sugar Mill

दायित्वधारी उनियाल ने डोईवाला चीनी मिल का किया निरीक्षण उपशीर्षक:

Wed, 05 Aug 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 05 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
In-Charge Uniyal Inspects Dehradun Sugar Mill
- कर्मचारियों ने वेतन कटौती, फिटमेंट और नियमितीकरण का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्याएं सुन समाधान का दिया भरोसा
डोईवाला। उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी विनोद उनियाल ने बुधवार को डोईवाला चीनी मिल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मिल के संचालन की जानकारी ली और कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले करीब 16 माह से वेतन में 30 से 45 प्रतिशत तक कटौती की जा रही है। साथ ही कई वर्षों से फिटमेंट नहीं हुआ है और संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण भी लंबित है। चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने वेतन कटौती समाप्त करने, फिटमेंट प्रक्रिया शुरू करने और संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई। विनोद उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों और आम जनता के हितों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। निरीक्षण के बाद उन्होंने चीनी मिल परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अरविंद शर्मा, सुनील बिष्ट, आशुतोष अग्निहोत्री, सर्वजीत सिंह, मांगेराम तथा चीनी मिल मजदूर संघ, सीटू यूनियन और भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed