फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Milk, cheese, sweets being tested in mobile lab

Rishikesh News: मोबाइल लैब में हो रही दूध, पनीर, मिठाई, खाद्य तेल की जांच

Wed, 05 Aug 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 05 Aug 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Milk, cheese, sweets being tested in mobile lab
यमकेश्वर। श्रावण मास के कांवड़ मेले में नीलकंठ महादेव धाम पहुंच रहे लाखों शिवभक्तों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में तैनात किया गया है। जानकी पुल के समीप स्थापित की गई लैब में खाद्य पदार्थों की निशुल्क जांच कर रही है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पीसी जोशी ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग और नीलकंठ क्षेत्र के स्थायी और अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। मोबाइल लैब के माध्यम से दूध, पनीर, मिठाई, खाद्य तेल, दाल, चावल, मसाले, पेय पदार्थ सहित विभिन्न खाद्य सामग्री की मौके पर ही जांच की जा रही है। इससे मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं का तत्काल पता लगाकर कार्रवाई की जा रही है। पीसी जोशी ने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के मामलों में संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित भंडारण, साफ-सुथरे वातावरण में खाद्य सामग्री तैयार और विक्रय करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर जितेंद्र भंडारी, शारदा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed