फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Now LED screens will provide exact information about weather

Rishikesh News: अब एलईडी स्क्रीन बताएंगी मौसम और बंद मार्ग होने की सटीक जानकारी

Wed, 05 Aug 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 05 Aug 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Now LED screens will provide exact information about weather
-भद्रकाली और मलेथा में लगेंगी हाईटेक एलईडी, 68 लाख की लागत से तैयार हो रही परियोजना
विज्ञापन

- चारधाम यात्रा होगी और स्मार्ट, इसी माह के अंत तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के दौरान अब यात्रियों को मौसम और मार्ग की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर भद्रकाली और मलेथा (श्रीनगर) में अत्याधुनिक एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जा रही हैं जिन पर यात्रियों को मौसम की स्थिति, सड़क बंद होने, वैकल्पिक मार्ग और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं रियल टाइम में उपलब्ध होंगी। करीब 68 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही यह व्यवस्था यात्रा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में अहम है।
लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी खंड, ऋषिकेश को इस परियोजना की कार्यदायी संस्था बनाया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एलईडी स्क्रीन (16 फीट × 10 फीट) लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और चयनित फर्म के साथ अनुबंध भी हो गया है। निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री एक दो दिन में कार्यस्थल पर पहुंचनी शुरू हो जाएगी। इसी माह के अंत तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में भूस्खलन, चट्टान गिरने या खराब मौसम के कारण यात्रा मार्ग पर अक्सर यातायात प्रभावित होता है। ऐसे में कई बार श्रद्धालु बिना जानकारी के आगे बढ़ जाते हैं और घंटों जाम या बंद मार्ग में फंस जाते हैं। एलईडी स्क्रीन पर मौसम की चेतावनी, मार्ग बंद होने, यातायात की स्थिति और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश तत्काल प्रदर्शित किए जाएंगे जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षित और सुगम यात्रा की दिशा में पहल

पर्यटन और तीर्थाटन के लिहाज से उत्तराखंड की जीवनरेखा मानी जाने वाली चारधाम यात्रा में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में सूचना तंत्र को आधुनिक बनाने की यह पहल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों को मजबूत करेगी। अधिकारियों का मानना है कि रीयल टाइम सूचना प्रणाली लागू होने से अनावश्यक भीड़, जाम और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कमी आएगी व आपदा या खराब मौसम की स्थिति में प्रशासन की सलाह सीधे यात्रियों तक पहुंच सकेगी।


- भद्रकाली व मलेथा में एलईडी लगाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है। इस माह के अंत तक एलईडी लगा दी जाएगी। पंकज नयाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत यांत्रिकी खंड लाेनिवि ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed