फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nursing officers hunger strike continues for the third day

Rishikesh News: नर्सिंग अधिकारियों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

Sun, 18 Oct 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 18 Oct 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Nursing officers hunger strike continues for the third day
ऋषिकेश। एम्स में नर्सिंग अधिकारियों की पदोन्नति और आरक्षण रोस्टर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एम्स एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के पांच नर्सिंग अधिकारियों की भूख हड़ताल तीसरे दिन, जबकि पदोन्नति पाने वाले पांच कर्मचारियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


एम्स एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ ने मांग की है कि विवादित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) और इसके तहत पदोन्नत कर्मचारियों की नियुक्तियां निरस्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ आरक्षण रोस्टर लागू नहीं किए जाने का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं, पदोन्नति पाने वाले नर्सिंग अधिकारियों का कहना है कि उनकी पदोन्नति नियमानुसार हुई है, इसलिए इसे निरस्त नहीं किया जाना चाहिए। वे अपनी पदोन्नति बरकरार रखने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के आंदोलन से एम्स परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। नर्सिंग अधिकारियों के आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि, रविवार को ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। फिलहाल एम्स प्रशासन विवाद सुलझाने के प्रयास कर रहा है, लेकिन दोनों पक्ष अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
आंदोलित दोनों पक्षों के नर्सिंग अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। जल्द मामला सुलझा दिया जाएगा।
- डॉ. श्रीलॉय मोहंती, पीआरओ, एम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed