{"_id":"6aeb3ff94a896f870306fb37","slug":"outsourced-sanitation-workers-at-aiims-stage-protest-demanding-diwali-bonus-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-148547-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एम्स के आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों ने दिवाली बोनस के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एम्स के आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों ने दिवाली बोनस के लिए किया प्रदर्शन
Wed, 04 Nov 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सफाई व्यवस्था संभालने वाली आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारियों ने दिवाली बोनस की मांग उठाई है। बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने बोनस की मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया। हालांकि सफाई कर्मचारियों ने काम जारी रखा है। कर्मचारी काम निपटाने के बाद बारी-बारी से धरना दे रहे हैं। वहीं एम्स प्रशासन का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से की गई है। ऐसे में कर्मचारियों को बोनस देने की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की है। प्रशासन का कहना है कि कंपनी यदि बोनस के संबंध में कोई प्रस्ताव या मांग रखती है तो उस पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। श्रम कानूनों के तहत कर्मचारियों के भत्तों में होने वाले बदलावों का भुगतान भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है।
- कर्मचारियों से बात की गई है, उन्हें बताया गया है कि दीवाली बोनस की संबंधित फर्म की जिम्मेदारी है। कंपनी यदि बोनस के संबंध में कोई प्रस्ताव या मांग रखती है तो उस पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। डॉ. श्रीलाॅय मोहंती, पीआरओ, एम्स।
विज्ञापन
- कर्मचारियों से बात की गई है, उन्हें बताया गया है कि दीवाली बोनस की संबंधित फर्म की जिम्मेदारी है। कंपनी यदि बोनस के संबंध में कोई प्रस्ताव या मांग रखती है तो उस पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। डॉ. श्रीलाॅय मोहंती, पीआरओ, एम्स।
विज्ञापन