सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Protest against gas shortage and inflation

Rishikesh News: गैस किल्लत और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 14 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Protest against gas shortage and inflation
विज्ञापन
रसोई गैस की हो रही किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली सिलिंडर रखकर व चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जन को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos


शुक्रवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी के नेतृत्व में महिलाएं जुलूस के रूप में प्रेमनगर बाजार तिराहे पर पहुंची। गैस किल्लत को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। रसोई गैस उपलब्ध नहीं होने पर महिलाओं ने भाजपा सरकार को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभा में जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि घरेलू गैस आपूर्ति में लगातार गिरावट होने का असर घरों की रसोई पर पड़ रहा है। गैस के दामों में बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष रश्मि देवराड़ी ने कहा कि सरकार जनसमस्याओं की उपेक्षा कर रही है। विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम पांचाल ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया।

प्रदर्शन करने वालों में विजय लक्ष्मी, उर्मिला, ज्योति, प्रभा जोशी, हेमा रावत, सरिता कैंतुरा, रेखा, मंजू पंवार, शांति देवी,रजनी देवी, आशा देवी, बसंती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed