फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Resolve to serve the nation with a spirit of Nation First

Rishikesh News: राष्ट्र प्रथम की भावना से देश सेवा का संकल्प लें

Thu, 08 Oct 2026 05:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Resolve to serve the nation with a spirit of Nation First
रामनगर में आयोजित त्रिदिवसीय दिव्य सत्संग के समापन पर एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा ईश्वरीय मंत्र के दृष्टा ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों ने श्रद्धालुओं को धर्म प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति आत्मा से तपस्वी और शरीर से मजबूत सैनिक बने, ताकि देश, धर्म और संस्कृति की प्राणपन से सेवा कर सके। बाबा फुलसंदे ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी को राष्ट्र प्रथम की भावना आत्मसात करनी चाहिए। संसार की रीति है कि फलों से लदे पेड़ों पर ही पत्थर मारे जाते हैं। इसी प्रकार निर्मल हृदय वाले लोगों पर भी आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने संगति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जैसी संगति होगी, व्यक्ति के विचार और कर्म भी वैसे ही बनेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा करने वालों को भी जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है लेकिन उन्हें अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। सत्संग के समापन पर भीमसेन मेहंदीरत्ता और अशोक शर्मा आर्य ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed